लाइव न्यूज़ :

द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड ने कृष्णा प्रसाद को ‘ग्रुप एडिटोरियल ऑफिसर’ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:14 IST

Open in App

चेन्नई, 16 अप्रैल द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीएचजीपीपीएल) ने शुक्रवार को कृष्णा प्रसाद को अपने समूह संपादकीय अधिकारी (ग्रुप एडिटोरियल ऑफिसर) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

टीएचजीपीपीएल द हिंदू, द हिंदू बिजनेसलाइन, फ्रंटलाइन और स्पोर्टस्टार का प्रकाशक है।

समूह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रसाद ‘‘द हिंदू समूह के सभी प्रकाशनों में समन्वित प्रयासों से, विभिन्न प्रिंट प्रकाशनों और डिजिटल सामग्री में अधिक से अधिक तालमेल बैठाते हुए नेतृत्व करेंगे।’’

प्रसाद आउटलुक पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक और टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के ‘विजय टाइम्स’ के पूर्व संपादक हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अपने तीन दशक से अधिक के कैरियर में उन्होंने तीन महाद्वीपों पर पत्रकारिता की शिक्षा दी है, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रहे हैं और डिजिटल शैली को अपनाने वाले शुरुआती मुख्यधारा के पत्रकारों में से एक हैं।’’

टीएचजीपीपीएल की चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी ने कहा कि ‘ग्रुप एडिटोरियल ऑफिसर’ के रूप में प्रसाद, सभी प्रकाशनों के सामग्री प्रबंधन और रणनीति पर मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

समूह में शामिल होने पर, प्रसाद ने कहा, ‘‘पत्रकारिता को केंद्र में रखते हुए डिजिटल युग के लिए अपनी दिशा को आकार देने के साथ काम करना एक वास्तविक सम्मान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए