लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लोगों के लिए काम किया : मंत्री

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:39 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जनवरी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले वर्षों में विकास के कई सारे काम किए हैं और शहरों-गांवों में बड़े पैमाने पर सड़क और पुलों का निर्माण कराया गया।

राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने विकास के इतने काम नहीं किए।

मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने असाधारण काम किए हैं, समूचे राज्य में शहरों और गांवों में सड़कों और पुलों का निर्माण किया गया। हमने जितना काम किया पूर्ववर्ती सरकारें कभी उतना काम नहीं कर पायीं।’’

उन्होंने कहा कि ‘बांग्ला ग्रामीण सड़क योजना’ के तहत तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 16,561 करोड़ रुपये की लागत से 35,611 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया।

उन्होंने कहा, ‘‘सड़क और पुल क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देते हैं और हमारी मुख्यमंत्री इससे अवगत हैं। चक्रवात अम्फान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में भी पुनर्निर्माण और मरम्मत के काम दिखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र