लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के सबसे अधिक टीके कोलकाता को आवंटित किए गए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:09 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जनवरी देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 16 जनवरी से शुरू हो रहे प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान के तहत पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 93,500 टीके कोलकाता को आवंटित किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के बाद उत्तर 24 परगना जिले को 47,000 और मुर्शिदाबाद को 37,500 टीके आवंटित किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में सीएमओएच के एक संप्रेषण में कहा , ‘‘ टीके आवंटित करने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य और सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण के तहत 12 जनवरी सुबह पौने 10 बजे कोविन पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार खुराक का जिले वार आवंटन किया जाएगा।’’

पश्चिम बंगाल में अभियान के पहले चरण के तहत 6,44,500 टीके आवंटित किए गए हैं।

राज्य सरकार ने ऐसे चिकित्सा प्रतिष्ठानों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निजी अस्पतालों को कोविड टीकाकरण केन्द्र के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।

पश्चिम बंगाल में अभी तक कोविड-19 के 5,62,795 नए मामले सामने आए हैं और वायरस से 9,993 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां