लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर जनपद में इस साल कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:34 IST

Open in App

नोएडा, पांच अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को इस साल कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 97 मामले सामने आए वहीं बीमारी से ठीक हुए 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 97 मरीज मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं।

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 544 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के कुल 26,481 मामले सामने आए जिनमें से 25,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने और साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह