मुंबई में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 8,832 मामले आए, 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:46 IST2021-04-02T21:46:21+5:302021-04-02T21:46:21+5:30

The highest number of 8,832 cases of Kovid-19 in Mumbai so far, 20 people died. | मुंबई में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 8,832 मामले आए, 20 लोगों की मौत

मुंबई में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 8,832 मामले आए, 20 लोगों की मौत

मुंबई, दो अप्रैल मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 8832 मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

एक दिन पहले शहर में संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शुक्रवार को 20 मरीजों की मौत हुई जो दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक संख्या है।

मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,192 हो गयी है जबकि अब तक 11,724 लोगों की मौत हुई है।

शहर में दो दिसंबर को संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई थी। कोविड-19 के कुल 44,328 नमूनों की जांच की गयी। अब तक 41,74,259 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अस्पतालों से 5352 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 3,61,043 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The highest number of 8,832 cases of Kovid-19 in Mumbai so far, 20 people died.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे