लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सामने आये इस साल एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 5100 नए मामले

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 5100 नए मामले आए जो पिछले साल 27 नवंबर के बाद , एक दिन में यहां सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। पिछले साल 27 नवंबर को शहर में 5,482 मामले सामने आये थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को इस संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गयी।

पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के बीच संक्रमण दर 4.93 प्रतिशत है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति पर चौकन्नी है और करीब नजर रखी हुई है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 6,85,062 हो गयी जबकि 6.56 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 3,548 नये मामले सामने आए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। यहां रविवार को 4033 नये मामले सामने आए थे और 21 मरीजों की मौत हो गयी थी। शनिवार को 3,567 नये मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 3594 नये मामले सामने आये थे।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को इस संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,332 हो गयी है जबकि एक दिन पहले 14,589 मरीज थे।

बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले आरटी-पीसीआर तरीके से 69,667 जांच और रैपिड एंटीजन तरीके से 33,786 जांच समेत कुल 1,03,453 नमूनों की जांच की गयी।

घर पर पृथक-वास में 8,871 लोग हैं जबकि सोमवार को 7,983 लोग पृथक-वास में थे। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी बढ़कर 3291 हो गयी है। एक दिन पहले यह 3090 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो