लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 394 नए मामले आए

By भाषा | Updated: May 22, 2021 12:40 IST

Open in App

ईटानगर, 22 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 394 मामले सामने आए, जिससे पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,553 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने कहा कि राज्य में कोविड​​​​-19 से तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 92 हो गयी।

जम्पा ने बताया कि ताजा मामलों में से 359 का पता रैपिड एंटीजन टेस्ट से, 22 का आरटी-पीसीआर से और 13 का ट्रूनेट पद्धति से पता चला।

अरुणाचल प्रदेश में अब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,916 है।

शुक्रवार को कम से कम 206 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे राज्य में कोविड​​​​-19 से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,545 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस रोगियों में ठीक होने की दर 87.22 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण दर 8.5 प्रतिशत है।

जम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 5,25,589 नमूनों की जांच हुई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पादुंग ने कहा कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में 3,27,238 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में तेजी को देखते हुए अंजॉ, दिबांग घाटी, निचली सुबनसिरी और लोहित जिलों में 31 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया है।

राजधानी परिसर क्षेत्र और तवांग जिले में पहले से ही 31 मई तक पूर्ण लॉकडाउन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos