लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अगस्त महीने में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 1840 मामले आये सामने

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:53 IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 महामारी से पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को 17 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 1,693 मामले सामने आये थे।उल्लेखनीय है कि 23 जून को दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 3,947 मामले सामने आये थे।

नयी दिल्लीदिल्ली में कोविड-19 के अगस्त महीने के एक दिन के सर्वाधिक मामले बृहस्पतिवार को सामने आये और यह संख्या 1,840 है। इसके साथ ही, शहर में कुल मामले बढ़ कर 1.67 लाख से अधिक हो गये, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 4,369 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 महामारी से पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को 17 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 1,693 मामले सामने आये थे। उल्लेखनीय है कि 23 जून को दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 3,947 मामले सामने आये थे।

दिल्ली में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवाार के 12,520 से बढ़ कर बृहस्पतिवार को 13,208 हो गई। बुलेटिन के मुताबिक कुल मृतक संख्या बुधवार को 4,347 थी, जो बढ़ कर बृहस्पतिवार को 4,369 हो गई।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,67,604 हो गये हैं। भाषा सुभाष दिलीप दिलीप

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह