लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने ‘भाजपा कार्यकर्ता’ के शव का फिर से अंत्यपरीक्षण कराने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:52 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ‘‘प्रताड़ना के कारण’’ न्यायिक हिरासत में मारे गए एक व्यक्ति के शव का दूसरी बार अंत्यपरीक्षण कराने का मंगलवार को आदेश दिया।

न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने आदेश दिया कि मदन घोरोई उर्फ कालिपडा के परिवार के दो सदस्य सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। पीठ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट 10 नवंबर को अदालत के सामने पेश करने का निर्देश दिया। मामले में 18 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। भाजपा का दावा है कि कालिपडा पार्टी के कार्यकर्ता थे।

कालिपडा के बड़े भाई ने पहला अंत्यपरीक्षण सही से नहीं किए जाने का दावा करते हुए फिर से अंत्यपरीक्षण के लिए निर्देश का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रूख किया था।

कालिपडा के बड़े भाई और याचिकाकर्ता स्वप्न घोरोई ने अर्जी में कहा था कि उनके भाई पर पूर्वी मेदनीपुर जिले के पताशपुर में एक महिला को अगवा करने का आरोप था और गिरफ्तारी के बाद 27 सितंबर से वह न्यायिक हिरासत में थे। परिवार को 13 अक्टूबर को कालिपडा की मौत की सूचना दी गयी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं