लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को तमिलनाडु में कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:20 IST

Open in App

चेन्नई, 22 मार्च तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह छह अप्रैल को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ रहे सभी राजनीतिक दलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की सलाह दे।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ ने यह निर्देश दिया।

पीठ ने हालांकि कोविड के मामलों में हाल में आई तेजी के मद्देनजर राजनीतिक संगठनों को चुनाव प्रचार से रोकने के अनुरोध संबंधी याचिका खारिज कर दी।

न्यायाधीश मदुरै निवासी याचिकाकर्ता ए जलालुद्दीन की एक जनहित रिट याचिका का निपटारा कर रहे थे।

अदालत ने कहा कि राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाता और उम्मीदवार तथा उनके सहयोगी मास्क पहनें और अनिवार्य दूरी बनाए रखें। पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग को यह संदेश राजनीतिक दलों को भेजना है।

फरवरी में मामलों की संख्या में कमी आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं और सोमवार को संक्रमण के 1,385 नये मामले सामने आये। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,619 है।

राज्य विधानसभा की 234 सीटों के लिए एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया