मुंबई में महिलाएं रात में घूम सकती हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं हो सकता हैः हाईकोर्ट

By भाषा | Published: July 31, 2019 07:15 PM2019-07-31T19:15:39+5:302019-07-31T19:16:38+5:30

न्यामूर्ति जी एस सिस्तानी और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की एक पीठ ने कहा, ‘‘ मुंबई में महिलाएं रात में घूम सकती हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है? हमारे पास दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ संसाधन और अधिकारी हैं तो फिर चीजें कहां गलत हो रही हैं।’’ 

The High Court asked the police why Delhi could not be safe for women like Mumbai | मुंबई में महिलाएं रात में घूम सकती हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं हो सकता हैः हाईकोर्ट

अदालत ने इसके लिए मुख्य सचिव को संबंधित पक्षों के साथ बैठकें करने का भी निर्देश दिया।

Highlightsहाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा कि मुंबई की तरह दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित क्यों नहीं हो सकती है?राष्ट्रीय राजधानी को ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध मुक्त’ बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करें।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को पुलिस से पूछा कि मुंबई की तरह दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित क्यों नहीं हो सकती है? न्यायालय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए रखे गए धनकोष का इस्तेमाल सीसीटीवी कैमरा और सड़कों पर लाइट लगाने में करने में सहमति जताई।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस और आप सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय राजधानी को ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध मुक्त’ बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करें। अदालत ने इसके लिए मुख्य सचिव को संबंधित पक्षों के साथ बैठकें करने का भी निर्देश दिया।

न्यामूर्ति जी एस सिस्तानी और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की एक पीठ ने कहा, ‘‘ मुंबई में महिलाएं रात में घूम सकती हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है? हमारे पास दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ संसाधन और अधिकारी हैं तो फिर चीजें कहां गलत हो रही हैं।’’ 

 

Web Title: The High Court asked the police why Delhi could not be safe for women like Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे