लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने नागपुर के जिलाधिकारी से कहा कि स्टील फैक्टरियों के ऑक्सीजन संयंत्रों से आपूर्ति का आग्रह करें

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:06 IST

Open in App

नागपुर, 23 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने शुक्रवार को नागपुर के जिलाधिकारी से कहा कि महाराष्ट्र में चार स्टील फैक्टरियों के ऑक्सीजन संयंत्रों से आग्रह करें कि वे कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति करें।

न्यायमूर्ति एस बी शुकरे और न्यायमूर्ति एस एम मोदक की खंडपीठ ने जिलाधिकारी से यह भी विचार करने का आग्रह किया कि विभिन्न स्थानों से खाली ऑक्सीजन सिलेंडर जुटाएं जिसमें गैस भरा जा सके और जिले के अस्पतालों में उनकी आपूर्ति की जा सके।

अदालत ने कहा, ‘‘मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर कम करने की जरूरत है।’’

कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जुड़ी कई याचिकाओं पर अदालत सुनवाई कर रही थी।

नागपुर के जिलाधिकारी रविंद्र ठाकरे ने अदालत को सूचित किया कि तरल ऑक्सीजन के टैंकर विशाखापत्तनम से शुक्रवार की शाम तक महाराष्ट्र पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि इस हफ्ते अदालत के आदेश के बाद पिछले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील संयंत्र से 160 मीट्रिक टन ऑक्सीजन खरीदा गया।

वकील आदित्य गोयल ने आवेदन दायर कर शुक्रवार को अदालत से कहा कि महाराष्ट्र में चार स्टील फैक्टरियों के पास ऑक्सीजन संयंत्र हैं।

अदालत ने याचिका का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से कहा कि चार स्टील फैक्टरियों के ऑक्सीजन संयंत्र का इस्तेमाल करने के सुझाव पर विचार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos