लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने गुजरात सरकार को रेमडेसिविर के वितरण के लिए नीति बनाने को कहा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:17 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 अप्रैल गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से कहा है कि वह कोविड-19 महामारी की प्रमुख दवा रेमडेसिविर की भारी मांग को देखते हुए अस्पतालों में इसके वितरण के लिए एक नीति तैयार करे।

उच्च न्यायालय ने कोविड स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 20 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक जनहित याचिका पर सुनवाई की थी। इस आदेश की विस्तृत प्रति बृहस्पतिवार को उपलब्ध करायी गयी।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अभी रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल "वरीयता के क्रम में किया जाता है, जो जाहिर तौर पर जरूरत-आधारित तथा अस्पताल की प्राथमिकता में है।’’

राज्य सरकार ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि रेमडेसिविर पहले उन मरीजों को दिया जाता है जो सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं। इसके बाद निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर के मरीजों को दिया जाता है।इसके बाद राज्य के अस्पतालों में आईसीयू में भर्ती मरीजों को और फिर निजी अस्पतालों में मरीजों को दिया जाता है।

इसके लिए, मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति भार्गव करिया की पीठ ने सरकार को राज्य भर में लागू होने वाली समान नीति तैयार करने को कहा।

पीठ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य में उचित नीति होनी चाहिए कि एक ही श्रेणी में आने वाले सभी मरीजों को पहले रेमडिसिविर इंजेक्शन दिया जाए, यानी पहले वेंटिलेटर पर के रोगियों को यह दवा दी जाए, चाहे वे निजी अस्पताल में हों या सरकारी अस्पताल में।

पीठ ने कहा कि राज्य सरकार को सभी पक्षों की एक आपात बैठक बुलानी चाहिए और इस दवा के वितरण के लिए एक नीति तैयार करनी चाहिए।

पीठ ने कहा, "वितरण आयुक्त या जिलाधिकारी के स्तर पर हो सकता है, लेकिन नीति राज्य द्वारा बनायी जानी चाहिए।"

अदालत ने कोविड मरीजों को ले जाने के लिए '108' एम्बुलेंस सेवा की मौजूदा प्रणाली पर भी चिंता व्यक्त की।

मामले में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित