लाइव न्यूज़ :

उप्र में कांग्रेस के सम्मेलन के दौरान गोलीबारी की घटना पर आलाकमान ने की कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 21, 2021 10:24 IST

Open in App

मथुरा, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए मंडल स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों में विवाद और गोलीबारी की घटना का संज्ञान लेते हुए आलाकमान ने जिले के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ ‘बिट्टू भैया’ को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्हें कुछ समय पहले ही प्रदेश महामंत्री बनाया गया था।

मीडिया को जारी निष्कासन पत्र में अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि घटना के संबंध में पार्टी की अनुशासन समिति उपाध्याय के जवाब से संतुष्ट नहीं है इसलिए उन्हें सभी पदों से हटाते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी में जिला स्तर पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अनुशासनहीनता करेगा, पार्टी उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस का यह सम्मेलन चार और पांच जुलाई को हुआ था। सम्मेलन के पहले दिन महिला नेता के कंधे पर हाथ रखने के कारण विवाद हुआ था और दूसरे दिन मारपीट तथा गोलीबारी की घटना हुई थी। इन घटनाओं से कांग्रेस का यह दो दिवसीय सम्मेलन सुर्खियों में बना रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग