लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक बाजार को खोलने के लिए फेरीवाले और रेहड़ी-पटरीवालों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की मांग करते हुए फेरीवालों और रेहड़ी-पटरीवालों के एक समूह ने प्रदर्शन किया। हॉकर्स ज्वांइट एक्शन कमेटी (एचजेएसी) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि या तो आम आदमी पार्टी सरकार (आप) या फिर केंद्र सरकार साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोले जाने की इजाजत दे या फेरीवालों को दिल्ली की न्यूनतम मजदूरी 18,000 रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

मौजूदा समय में दिल्ली में प्रति नगर निगम जोन में प्रति दिन एक साप्ताहिक बाजार को अनुमति है।

एचजेएसी के अध्यक्ष अश्विनी बागरी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार से किसी भी फेरीवाले को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ साप्ताहिक बाजार पिछले साल छह महीने तक बंद रहे और इस साल तीन महीने से ज्यादा समय से बंद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रत्येक रेहड़ी पटरीवालों को 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया था लेकिन हमें अब तक कुछ नहीं मिला है।’’

उन्होंने कहा कि पांच लाख से ज्यादा फेरीवाले और रेहड़ी पटरीवाले गरीबी में संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है