लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने सिंघू बॉर्डर पहुंचा निहंग सिखों का समूह

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर पंजाब के निहंग सिखों का एक जत्था दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ बृहस्पतिवार को जुड़ गया।

शिरोमणि बुड्ढा दल के जत्थेदार लाल सिंह ने कहा कि और निहंग सिख सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे और राज्य के अलग-अलग भागों से वे आ रहे हैं। सिंह ने कहा कि निहंग अपने साथ करीब 250 घोड़े भी लाए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं । निहंग सिख भी उनके साथ शामिल हो गए। सेवादार रंजीत सिंह ने कहा, ‘‘कई जत्थे रास्ते में है। हम आज सिंघू बॉर्डर पर पहुंच गए । हमने जत्था के प्रमुखों से किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर की तरफ आने को कहा है। ’’

आंदोलन में शामिल एक महिला प्रविता तनेजा ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से सिंघू बॉर्डर पर हैं । उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि सरकार किसानों की एकजुटता में फूट डालने का प्रयास करेगी। वे हमारी बातें नहीं सुनेंगे। हम हर किसी को अपनी स्थिति से अवगत कराना चाहते हैं। हम उनसे मदद चाहते हैं । जब तक न्याय नहीं होगा, हम नहीं जाएंगे।’’

पंजाब से आए किसान जगदीश सिंह ने कहा, ‘‘आंदोलन में समय लगेगा और हम तब तक यहीं रूकेंगे। ’’

पंजाब के मुस्लिमों का एक जत्था भी सिंघू बॉर्डर पहुंच चुका है। समूह के लोगों ने प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन भी मुहैया कराया। पंजाब से आए मोहम्मद फुरकान ने कहा, ‘‘हम किसानों को भोजन परोस रहे हैं । समूह के कुछ लोग आज पहुंचे हैं लेकिन दूसरे लोग पहले ही आए गए थे । जब तक किसान यहां रूकेंगे, हम भी यहीं रूकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल