लाइव न्यूज़ :

आगरा में दूल्हे को शराब पीना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:48 IST

Open in App

आगरा (उप्र) 29नवंबर, आगरा में विवाह की खुशी में दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ा क्योंकि दुल्हन ने उसके साथ विवाह से इनकार कर दिया

पुलिस के अनुसार दूल्हे पक्ष को बंधक बनाने की सूचना पर थाना ताजगंज से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बंधकों को छुड़वाया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गयी।

इस संबंध में सोमवार सायं में थाना ताजगंज के निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी समझौता नहीं हुआ है और न ही उनकी ओर से कोई तहरीर दी गयी है। विवाह से इंकार के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पुलिस के अनुसार आगरा में गत रविवार को एक शादी में फेरे लेने से पहले ही दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। दुल्हन पक्ष ने समझा कि मिर्गी का दौरा पड़ गया लेकिन असल में वह नशे में था। शादी की खुशी में उसके दोस्तों ने उसे शराब पिला दी थी। दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

यही नहीं बारात को बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि शादी नहीं हुई और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल