लाइव न्यूज़ :

विवाह के दूसरे दिन दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत, कुछ दूरी पर चल रहा था बहन की शादी का कार्यक्रम

By बृजेश परमार | Updated: November 22, 2019 06:06 IST

विवाह समारोह स्थल पर सूचना पहुंचते ही खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।नानाखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरीविक्षाधीन महिदपुर में पदस्थ पटवारी ऋतुराज की बुधवार को ही शादी हुई थी। पारिवारिक परंपरा अनुसार अभी उसने दुल्हन का मुंह भी नहीं देखा था।

विवाह के दूसरे दिन पटवारी दुल्हे की साथी सहित सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों टर्मिनल परीक्षा देकर कुछ किलोमीटर दुरी पर बहन के विवाह समारोह के कार्यक्रम में लौट रहे थे। बाइक पर सवार दोनों को इंदौर की और से आ रही बस ने रौंद दिया। विवाह समारोह स्थल पर सूचना पहुंचते ही खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।नानाखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड़ प्रशांति धाम चौराहे पर गुरूवार दोपहर दु:खद हादसा हुआ। परीविक्षा अवधि के पटवारी ऋतुराज सिंह पिता मनोहर सिंह 28 वर्ष और साथी पटवारी पूर्व वायुसेना कर्मी अनिल पिता शिमला प्रसाद शर्मा 43 वर्ष प्रशांति कालेज में विभाग की टर्मिनल परीक्षा देने गए थे। दोपहर में दोनों परीक्षा देकर एक बाईक पर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान इंदौर से उज्जैन की और आ रही भाटी बस सर्विस की बस ने उन्हे अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। दुर्घटना स्थल पर ही ऋतुराज की मौत हो गई और अनिल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस ड्रायवर एवं क्लीनर वाहन छोडकर फरार हो गए। नानाखेड़ा थाना पुलिस के जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक मनोहर विश्वकर्मा के अनुसार वाहन जब्त कर लिया गया है।

एक दिन दिन पहले ही ऋतुराज ने सात फेरे लिए थे

परीविक्षाधीन महिदपुर में पदस्थ पटवारी ऋतुराज की बुधवार को ही शादी हुई थी। वह उज्जैन जिले की बडनगर तहसील के इंगोरिया थाना अंतर्गत ग्राम जहांगीरपुर का निवासी है। गुरुवार को उसकी बहन की उज्जैन में बारात आई हुई थी। दुर्घटना स्थल रोड पर ही एक निजी होटल में विवाह समारोह चल रहा था। ऋतुराज वहीं से टर्मिनल परीक्षा के लिए दोस्त अनिल के साथ प्रशांति कालेज पहुंचा था। उसके परिजनों के अनुसार पारिवारिक परंपरा अनुसार अभी उसने दुल्हन का मुंह भी नहीं देखा था। परिजनों ने दुल्हन का नाम बताने से भी इंकार कर दिया जिससे की उसे भविष्य के जीवन में कोई परेशानी न हो।

वायुसेना से सेवानिवृत्त अनिल के परिजन बनारस में

अनिल मूलत: बनारस का रहने वाला है। वायुसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह पटवारी भर्ती में शामिल होकर पटवारी बन गया। परीविक्षा अवधि में वह जिले की खाचरौद तहसील में पदस्थ था। वह उज्जैन में सेफ्रानसिटी में निवास कर रहा था। हाल ही में पत्नी और बच्चे पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने बनारस गए थे। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना भेज दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं