लाइव न्यूज़ :

हरित अधिकरण ने दिल्ली के मुख्य सचिव से उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली में उद्योगों से होने वाले प्रदूषण पर ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली के मुख्य सचिव को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के लिबासपुर गांव में औद्योगिक इकाइयों के कारण प्रदूषण होने का आरोप लगाने वाली याचिका पर ध्यान देने को कहा है।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के.गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध औद्योगिक गतिविधियों द्वारा होने वाले प्रदूषण के संबंध में आदेश का पालन सुनिश्चित करना और लगातार निगरानी करना मुख्य सचिव की जिम्मेदारी है।

अधिकरण ने कहा कि कानून के तहत पर्यावरणीय नियमों के आगे के अनुपाल की जिम्मेदारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की है।

हरित अधिकरण एनजीओ सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की ओर से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के लिबासपुर गांव में औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

आवेदन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयां जोखिम भरी, खतरनाक और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां चला रही हैं जिससे आसपास के निवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos