लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने वित्तवर्ष 2021-22 के लिए करीब 4399 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:25 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 26 जून ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने वित्तवर्ष 2021-22 के लिए शनिवार को 4398.90 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास आयुक्त और प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में बजट पर मुहर लगाई गई।

बजट में प्राधिकरण ने भू-अधिग्रहण और जेवर हवाई अड्डे की परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये, मेट्रो रेल परियोजना के लिए 75 करोड़ और स्टेडियम-खेल के मैदानों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्राधिकरण ने ग्राम विकास को प्राथमिकता दी है।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि वित्तवर्ष 2021-22 में ग्रामीण विकास और सेवाओं पर 210 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि शहरी सेवाओं के लिए 460.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निर्माण कार्यों पर 900 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 122वीं बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल ने की। बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेन्द्र भूषण, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी, यमुना प्राधिरकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा के एसीईओ दीप चन्द्र समेत बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

भूषण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत प्राधिकरण ने शहर में 100 स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग