लाइव न्यूज़ :

आदिवासी नायक टंट्या भील की शहादत के अवसर पर कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित किया गया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:33 IST

Open in App

भोपाल, 27 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता टंट्या भील की शहादत के मौके पर चार दिसंबर को इंदौर के पातालपानी गांव में होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

पटेल, आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल हैं। अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने राजभवन में राज्यपाल के साथ लगभग तीस मिनट तक मुलाकात की।

हाल ही में चौहान ने घोषणा की थी कि पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या भील किया जाएगा।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों द्वारा चौहान के इस कदम को आगामी 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए आदिवासी समुदाय को भाजपा के पाले में लाने की योजना के तौर पर देखा जा रहा है।

देश में 2011 में कराये गये जनगणना के अनुसार प्रदेश में आदिवासियों की संख्या 1.53 करोड़ है जो प्रदेश की 7.26 करोड़ आबादी का 21.08 प्रतिशत है। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 47 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 47 में से 31 सीटों पर विजय हासिल कर सत्ता हासिल की थी। भाजपा आगामी 2023 में चुनाव में सत्ता के इस गणित को अपने पक्ष में करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?