लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भेंट की, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के कार्यान्वयन और शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

निशंक ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट हुई एवं उनसे शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।’’

वहीं, शिक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करने, शिक्षकों को प्रशिक्षण देने, छात्रों के शैक्षणिक कल्याण को सुनिश्चित करने जैसी की जा रही विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री को प्री-प्राइमरी स्तर और प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए "शिक्षक मार्गदर्शिका" पुस्तक की एक प्रति भेंट की।

बयान के अनुसार, निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक साक्षरता के विकास को एक राष्ट्रीय मिशन के तौर लेने पर जोर दिया गया है ।

उन्होंने यह भी बताया कि एनसीईआरटी एक नये राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ) विकसित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू