लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल परंपरागत ‘एट होम’ का आयोजन नहीं करेंगे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:10 IST

Open in App

चेन्नई, 21 जनवरी तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कोरोना वायरस महामारी के आलोक में गणतंत्र दिवस के मौके पर परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले ‘एट होम रिसेप्शन’ की मेजबानी नहीं करने का निर्णय किया है। एक बयान में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी है।

राज्यपाल के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये राजभवन में ‘एट होम’ का आयोजन नहीं करने का निर्णय किया गया है।

‘एट होम’ एक रिवाज है जिसकी मेजबानी राज भवन में राज्यपाल करते हैं जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोग शिरकत करते हैं ।

पुरोहित (80) पिछले साल कोरोना संक्रमित पाये गये थे और बाद में संक्रमण मुक्त हुये ।

उन्होंने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भी ‘एट होम’ का आयोजन नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस