लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कोरोना वायरस प्रबंध व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:28 IST

Open in App

जयपुर, 23 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से इस मुद्दे पर चर्चा की और राज्‍य में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव के लिए किए जा रहे उपायों तथा प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

राजभवन के प्रवक्‍ता के अनुसार मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद मिश्र ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव, गृह सचिव आदि से भी राज्‍य के हालात पर विशेष रूप से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के स्तर पर राजभवन को यह आश्वासन दिया गया है कि राजस्थान में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किसी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।

मिश्र ने इससे पहले लोगों से कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का पालन करते हुए सावधानी और सतर्कता बनाए रखने के अपील की।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या एक लाख से अधिक हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू