लाइव न्यूज़ :

मेघालय के राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोल सिंह और यू किआंग नांगबह के चित्रों का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:25 IST

Open in App

शिलांग, 13 फरवरी मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ‘नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी’ (एनईएचयू) में स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोल सिंह यिएम और यू किआंग नांगबह के चित्रों का लोकार्पण किया।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्यपाल शुक्रवार को विश्वविद्यालय गए थे और उन्होंने दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की।

उन्होंने कहा कि दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र राजभवन में भी लगे हैं।

मलिक ने कुलपति से दोनों स्वतंत्रता सेनानियों पर शोध के लिए एक सीट बनाने का भी अनुरोध किया ताकि पूरा देश उनके बारे में जान सके।

कुलपति प्रोफेसर एस. के. श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के दो आगंतुक कक्षों का नाम भी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है।

राज्यपाल ने ‘खासी ऑथर सोसाइटी’ (केएएस) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में आश्वासन दिया कि वह खासी समुदाय को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे।

केएएस के महासचिव डॉ. रोनाल्ड पील ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मार्च में शिलांग यात्रा के दौरान इस बारे में उनसे बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो