लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल ने चुनाव के बाद हिंसा को लेकर मुख्य सचिव को किया तलब

By भाषा | Updated: May 8, 2021 14:27 IST

Open in App

कोलकाता, आठ मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव को शनिवार शाम तक उनसे मुलाकात करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के गृह सचिव ने उन्हें चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत नहीं कराया।

धनखड़ ने ट्वीट किया कि गृह सचिव ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता पुलिस आयुक्त की इस संबंधी रिपोर्ट उन्हें नहीं भेजी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुख्य सचिव को आज शाम सात बजे से पहले मुझसे मुलाकात करने को कहा गया है, क्योंकि गृह विभाग के एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) ने चुनाव के बाद हिंसा के संबंध में कानून एवं व्यवस्था पर स्थिति रिपोर्ट पेश नहीं की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संवैधानिक व्यवस्थाओं से (मुख्यमंत्री) ममता (बनर्जी) के प्रशासन का दूर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’

धनखड़ ने लिखा, ‘‘राज्य चुनाव के बाद हिंसा की सबसे गंभीर स्थिति से गुजर रहा है, लेकिन संवैधानिक प्रमुख को कोई जानकारी नहीं दी गई। इसकी बिल्कुल अपेक्षा नहीं थी।’’

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हिंसा में अलग-अलग दलों के 16 लोगों की मौत हो गयी है।

राज्य में चुनाव बाद हिंसा के कारणों का पता लगा रही केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम ने राजभवन में धनखड़ से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह