लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने परंपरा से हटकर ममता बनर्जी को दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:30 IST

Open in App

कोलकाता, सात अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने परंपरा से हटकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई।

बनर्जी ने 58,835 मतों के अंतर से भवानीपुर सीट पर जीत दर्ज की जो इस सीट के लिए एक कीर्तिमान है। उन्होंने बंगाली भाषा में शपथ ली। मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने हराया था।

बनर्जी के शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों जाकिर हुसैन और अमीरुल इस्लाम ने भी विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। धनखड़ ने मंगलवार को कहा था कि वह बनर्जी और अन्य सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

आमतौर पर परंपरा रही है कि राज्यपाल विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अधिकृत करता है। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा के नेता शपथ ग्रहण समारोह में इसलिए नहीं गए क्योंकि उन्होंने ऐसी विधायक को महत्व देना उचित नहीं समझा जिसने उपचुनाव में जीत दर्ज की।

भाजपा के विधायकों की अनुपस्थिति पर पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्यमंत्री पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “जो पार्टी विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें लाने का सपना देख रही थी और जो ससंदीय लोकतंत्र की बात करती है, उसने संसदीय नियमों के प्रति सम्मान नहीं दिखाया।”

भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति से राज्यपाल के प्रति उनकी भावना भी परिलक्षित होती है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री पार्थ चटर्जी के साथ विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में लगभग 20 मिनट बिताए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां