लाइव न्यूज़ :

“सरकार का काम आतंकियों जैसा नहीं”, ऑक्सीजन सांद्रक की जमाखोरी मामले में अदालत ने कहा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली की एक अदालत ने कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा अब तक चिकित्सीय उपकरणों के दाम का नियमन न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “सरकार का काम आतंकवादियों जैसा नहीं है” और “अपनी नाकामियां छिपाने के लिये आप लोगों के पीछे पड़े हैं।”

ऑक्सीजन सांद्रकों की कथित जमाखोरी व कालाबाजारी के मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने यह भी पूछा, “क्या देश में व्यापार करना अपराध है?”

मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गर्ग ने यह मौखिक टिप्पणी मेट्रिक्स सेलुलर सर्विसेज के सीईओ और उपाध्यक्ष तथा अन्य कर्मियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए की। दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को कथित तौर पर जमाखोरी और ज्यादा मूल्य पर उपकरणों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

कार्यवाही के दौरान न्यायाधीश ने पूछा, “क्या इस देश में व्यापार करना अपराध है।” अदालत ने दिल्ली सरकार को उपभोक्ताओं को आयातित ऑक्सीजन सांद्रक बेच रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार करने पर आड़े हाथों लिया जब उन्होंने खुद कीमतों का नियमन नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “आप (सरकार) सात मई को आदेश लेकर आए कि यह (ऑक्सीजन सांद्रक) अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा कीमत पर नहीं बेचे जा सकते लेकिन मौजूदा प्राथमिकी पांच मई की है।” उन्होंने कहा कि वह पहले लोगों को दंडित कर बाद में कानून नहीं बना सकती।

न्यायाधीश ने टिप्पणी की, “सरकार का काम आतंकवादियों जैसा नहीं है। आपको कानून के मुताबिक चलना होगा। अगर कोई कानून नहीं है और आपको लगता है कि वहां खालीपन है तब आपको उसे भरने की जरूरत है।”

मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट ने कहा, “अगर कोई मूल्य नियमन नहीं है और खालीपन है, आप उसे भर नहीं रहे हैं। महज अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये, आप लोगों के पीछे हैं।”

अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला बुधवार तक के लिये सुरक्षित रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र