लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने अमित शाह की 'रथ यात्रा' को नहीं दी अनुमति, अदालत को बताई ये वजह

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2018 15:50 IST

अनुमति से इंकार का विरोध करने वाले बीजेपी के पूरक हलफनामे का विरोध करते हुये महाधिवक्ता ने कहा कि या तो एक नई याचिका दायर की जा सकती है या इसी याचिका में संशोधन किया जा सकता है। 

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की, कूचबिहार से प्रस्तावित 'रथ यात्रा' को इनकार कर दिया। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि इससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस बात की जानकरी राज्य के महाधिवक्ता ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को दी।

किशोर दत्ता ने अदालत को बताया कि कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार से बीजेपी अध्यक्ष की प्रस्तावित रथ यात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया है।राज्य ने कहा है कि इस यात्रा से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

इस पर न्यायाधीश ने पूछा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाब में बीजेपी के वकील अनिंद्य मित्रा ने कहा कि कानून और व्यवस्था को बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

अनुमति से इंकार का विरोध करने वाले बीजेपी के पूरक हलफनामे का विरोध करते हुये महाधिवक्ता ने कहा कि या तो एक नई याचिका दायर की जा सकती है या इसी याचिका में संशोधन किया जा सकता है। 

बता दें कि बीजेपी उत्तर में कूचबिहार जिले से सात दिसंबर को अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद नौ दिसंबर को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से और 14 दिसंबर को बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर से रैली करने वाले थे।

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं