लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने कई विभागों को 100 फीसदी कर्मचारी क्षमता के साथ कार्य की अनुमति दी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, चार फरवरी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी आने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कई विभागों को अपने सभी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने की अनुमति प्रदान की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार ने पिछले साल जून में कार्यालय में कर्मचारियों का कार्य सप्ताह पांच दिन से घटाकर तीन दिन कर दिया था।

साथ ही कार्यस्थल पर 70 फीसदी कर्मचारियों के ही उपस्थित रहने की अनुमति थी। निषिद्ध जोन में रहने वाले कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा गया था।

पश्चिम बंगाल के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार कार्यालय ने पिछले सप्ताह जारी आदेश में कर्मचारियों को सभी कार्य दिवसों में कार्यालय आने को कहा है।

आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ ही मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

इसी तरह का आदेश श्रम एवं वित्त विभागों ने भी जारी किया है।

राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हमने कार्यालय में पहले ही 100 फीसदी उपस्थिति की अनुमति प्रदान की है और सभी कर्मचारियों ने कार्यालय आना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा