लाइव न्यूज़ :

जल की उपलब्धता का आकलन करने के लिए सरकार हिमालय के ग्लेशियरों की गहराई मापने की योजना बना रही

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर हिमालय पर्वतमाला पर भी ‘ग्लोबल वार्मिंग’ का असर पड़ने के मद्देनजर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय क्षेत्र में ग्लेशियरों की गहराई मापने की योजना बना रहा है, ताकि वहां उपलब्ध जल की मात्रा का आकलन किया जा सके।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बताया कि इस सिलसिले में परियोजना अगले साल गर्मियों के मौसम में शुरू होगी।

मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के निदेशक एम रविचंद्रन ने कहा कि देश के सुदूर एवं अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित अनुसंधान केंद्र ‘हिमांश’ भी हिमालय जलवायु का अध्ययन कर रहा है।

एनसीपीओआर, इस परियोजना का क्रियान्वयन करेगा। इसकी स्थापना 2016 में हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले, चंद्रा नदी बेसिन में सात ग्लेशियरों का अध्ययन करने की योजना है।’’

चंद्रा नदी, चिनाब नदी की एक बड़ी सहायक नदी है, जबकि चिनाब, सिंधु (नदी) की सहायक नदी है।

हिमालय के ग्लेशियर वहां (हिमालय) से निकलने वाली नदियों के जल के विशाल स्रोत हैं। हिमालय से निकलने वाली नदियां सदानीरा हैं, जो भारत के उत्तरी हिस्से के मैदानी भाग में कई करोड़ लोगों के लिए एक जीवनदायिनी हैं।

रविचंद्रन ने कहा, ‘‘ग्लेशियरों की गहराई मापने का उद्देश्य उसके घनत्व का पता लगाना है। इससे हमें जल की उपलब्धता समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह भी समझने में मदद मिलेगी कि ग्लेशियर बढ़ रहे हैं या सिकुड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि रडार प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा जिसमें सूक्ष्म तरंग सिग्नल का इस्तेमाल होता है। यह बर्फ की मोटी परत को भेदते हुए उसके पार जा सकती है और चट्टानों तक पहुंच सकती है, जहां की तस्वीरें उपग्रह भी नहीं ले सकते हैं। बाद में, सिग्नल के चट्टानों पर परावर्तित होने के बाद गहराई समझने में मदद मिलेगी।

रविचंद्रन ने कहा, ‘‘अमेरिका और ब्रिटेन के पास यह प्रौद्योगिकी है। हम इस प्रौद्योगिकी की मदद ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग