लाइव न्यूज़ :

असम समझौते के प्रावधान छह पर प्रस्तावों के अध्ययन के लिए सरकार ने अभी तक पैनल गठित नहीं किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 दिसंबर असम विधानसभा में सोमवार को पेश रिपोर्ट के अनुसार असम समझौते के प्रावधान छह पर गृह मंत्रालय द्वारा गठित उच्चाधिकार समिति की सिफारिशों का अध्ययन करने के लिए राज्य सरकार ने अभी तक पैनल का गठन नहीं किया है।

गौरतलब है कि इस संबंध में प्रस्ताव दिए हुए दो साल हो चुके हैं।

असम समझौता 1985 के प्रावधान छह के अनुसार, ‘असमी लोगों की संस्कृति, सामाजिक, भाषाई पहचान और विरासत की रक्षा, संरक्षण और उसे बढ़ावा देने के लिए संवैधानिक, कानूनी और प्रशासनिक मदद, जो भी उचित हो, मुहैया कराया जाएगा।’’

समझौते के अनुसार, कोविड-19 के मौजूदा हालात के कारण पैनल के गठन में देरी हो रही है।

मंत्री अतुल बोरा द्वारा पटल पर रखी गयी रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय के साथ हुई चर्चा के अनुसार राज्य सरकार ने समिति के प्रावधानों के अध्ययन के लिए पैनल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

असम के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 2019 में गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने 25 फरवरी, 2020 को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बिप्लब कुमार सरमा की अध्यक्षता वाली पीठ को असम समझौते के प्रावधान छह को लागू करने के प्रभावी तरीके सुझाने को कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र