लाइव न्यूज़ :

गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के लिए सरकार के पास एक हफ्ते का समय : टिकैत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:50 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) पांच अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी में केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत की घटना के आरोपी एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के लिए सरकार को एक हफ्ते का समय दिया गया है और अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अगली रणनीति पर विचार करेंगे।

इस बीच लखीमपुर खीरी में प्रशासन ने घटना में मारे गये दो किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये के चेक सौंपे।

किसान नेता राकेश टिकैत ने यहां कहा कि गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के लिए सरकार को एक हफ्ते का समय दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मारे गये किसानों के भोग (क्रिया) के दिन हम सब यहां फिर इकट्ठा होंगे और तभी आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।’’

टिकैत ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसान गुरविंदर सिंह के घर मंगलवार शाम पहुंचकर देर रात पत्रकारों से कहा कि मंत्री के पुत्र को कई लोगों ने घटनास्थल पर देखा है और लोगों के पास कई वीडियो हैं जो खीरी में इंटरनेट सेवा बहाल होते ही सामने आएंगे।

टिकैत ने कहा, ‘‘प्रशासन ने एक हफ्ते में मंत्री के पुत्र को गिरफ्तार करने की बात कही है और यदि ऐसा नहीं होगा, तो चारों किसानों के भोग वाले दिन हम एक जगह कार्यक्रम करेंगे और तभी अगली रणनीति पर विचार होगा।’’

उन्होंने लोगों से मिली सूचना के हवाले से आरोप लगाया कि गृह राज्य मंत्री एवं उनका बेटा माफिया एवं अपराधी हैं और वे लोग डीजल चोरी में भी लिप्त हैं।

टिकैत ने कहा कि पीजीआई लखनऊ से पांच विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा मृतक गुरविंदर सिंह का पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बनी है।

इस बीच, लखीमपुर खीरी से मिली खबर के अनुसार प्रदर्शनकारी किसानों और अधिकारियों के बीच हुए समझौते के अनुसार, खीरी जिले के अधिकारियों ने दो मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे के चेक सौंपे। हिंसा में मारे गये पलिया तहसील के लवप्रीत सिंह और धौरहरा तहसील के नछत्‍तर सिंह के परिजनों को मंगलवार रात 45-45 लाख रुपये के चेक सौंपे गये।

मंगलवार रात जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि खीरी के जिलाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार चौरसिया ने मृतक लवप्रीत सिंह के परिजनों को मुआवजे का चेक सौंपा, जबकि मुख्‍य विकास अधिकारी अनिल सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्‍त) संजय कुमार सिंह ने नछत्‍तर सिंह के परिजनों को चेक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया