लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सैन्य बलों के उपप्रमुखों, कमान प्रमुखों को पूंजीगत खरीद के लिये और अधिकार दिये

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूंजीगत खरीद के लिए सैन्य बलों के उपप्रमुखों तथा कमान प्रमुखों को और अधिक अधिकार दिए जाने के प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति प्रदान की । इसके तहत ये अधिकारी 200 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी दे सकेंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाओं के लिये वित्तीय शक्तियों को मंजूरी ‘अन्य पूंजीगत खरीद प्रक्रिया की श्रेणी’ के तहत की गई है ।

उन्होंने बताया कि इसके तहत उप सेना प्रमुख, वायु अधिकारी (रखरखाव), समन्वित रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख सहित भारतीय तटरक्षक बल के अतिरिक्त महानिदेशक को 200 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी देने की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शक्तियों का बंटवारा सेना मुख्यालय से लेकर कमान स्तर पर पूंजीगत प्रकृति की वस्तुओं के संबंध में किया गया है जिसमें रखरखाव, उन्नयन, मरम्मत आदि संबंधित है । इससे वर्तमान परिसम्पत्तियों की उपयोगिता बढ़ेगी और परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा ।

अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत प्रस्ताव के तहत सेनाओं की कमान और क्षेत्रीय कमान में जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी), फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ (एफओसी-इन-यी), एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) को 100 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं की पूंजीगत खरीद की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो