लाइव न्यूज़ :

सरकार ने मंगलवार को कृषि संबंधी चर्चा के साथ मेरा नाम बड़ी चतुराई से जोड़ दिया : जयराम रमेश

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने राज्यसभा की मंगलवार की कार्यसूची में कृषि संबंधी चर्चा को शामिल कर बड़ी चतुराई से उनका नाम इसके साथ जोड़ दिया है जबकि उनके पहले के एक नोटिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने बहुत चतुराई से कदम उठाते हुए 'कृषि समस्याएं और समाधान' विषय पर चर्चा को कल (मंगलवार) की कार्यवाही सूची में शामिल किया और इसके साथ मेरा नाम जोड़ दिया।''

राज्यसभा सदस्य रमेश ने अपनी ओर से दिए गए कार्यस्थगन के नोटिस की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘इस चर्चा का 23 जुलाई को किसान आंदोलन को लेकर मेरी ओर से दिए गए नोटिस से कोई लेनादेना नहीं है।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल पेगासस मामले पर पहले चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं और इसी मुद्दे को लेकर 19 जुलाई से दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल