लाइव न्यूज़ :

जब-जब साइकिल चली तो उत्तर प्रदेश में सरकार बदली : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:36 IST

Open in App

लखनऊ, 12 मार्च समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में जब-जब साइकिल चली है, तब तब राज्य में सरकार बदलने का काम किया है और अब सपा के लोग साइकिल चला रहे हैं जबकि सरकार के दबाव में प्रशासन मुकदमे की तैयारी कर रहा है।

सपा सांसद आजम खान पर भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के कथित उत्पीड़न के खिलाफ रामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, '' 2011 में जब हम लोगों को साइकिल चलानी पड़ी तो उस समय उत्तर प्रदेश में जो सरकार थी उसका सफाया हो गया।''

रामपुर की जनता को धन्यवाद और आभार के साथ यादव ने छाई हुई बदली की ओर इशारा करते हुए कहा कि अभी साइकिल को पैडल नहीं मारा । उन्होंने कहा कि बिना पैडल मारे अगर मौसम बदल सकता है तो जिस समय पैडल मारा जाएगा उस समय उत्तर प्रदेश और इस देश का राजनीतिक मौसम बदलेगा और यह सरकार बचने वाली नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सपा सांसद मोहम्मद आजम खान के कथित उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अम्बेडकर पार्क, रामपुर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरुआत करेंगे जो विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 21 मार्च को राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।

आजम खान और उनके परिवार पर लगे मुकदमों का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, '' केवल आजम खान पर मुकदमे नहीं दर्ज हैं, उनके साथ जितने लोग हैं, उन सभी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज हुये हैं, और इतनी गंभीर धाराएं लगी हैं जिसकी लोकतंत्र में कल्पना नहीं कर सकते।''

उन्होंने कहा कि जब कभी न्यायपालिका के सामने मौका मिला तो न्याय मिला और आजम खान को भी न्याय मिलेगा और यह लड़ाई लगातार चलती रहेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ''बंगाल में देखा आपने क्या हुआ, उनके (ममता बनर्जी) पैरों में चोट लग गई। पैर में इसलिए चोट लगी क्योंकि वे लोग जानते हैं कि अगर पैर में चोट लग जाएगी तो कोई चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा।''

उन्होंने आशंका जताई कि '' हमले अभी वहां नहीं हुए हैं, हमले अभी हम पर और आप पर भी होने वाले हैं और कहीं न कहीं इस साजिश में सरकार शामिल है।''

उन्होंने मुरादाबाद में भी अपने कार्यक्रम में हमला किये जाने और साजिश का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट