लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सीजेआई एस ए बोबडे से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के सेवानिवृत्त होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में सरकार ने नये सीजेआई की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे न्यायमूर्ति बोबडे को शुक्रवार को एक पत्र भेज कर नये प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम की सिफारिश करने को कहा है।

उच्चतर न्यायपालिका के सदस्यों की नियुक्ति के लिए मानक प्रक्रिया के तहत, ‘‘प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश की होनी चाहिए, जो इस पद के लिए उपयुक्त माने जाएं।’’

प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत नाम की सिफारिश मिलने के बाद कानून मंत्री उसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखते हैं, जो राष्ट्रपति को नियुक्ति के विषय में सलाह देते हैं।

सीजेआई बोबडे के बाद न्यायमूर्ति एन वी रमण शीर्ष न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति रमण का उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह