लाइव न्यूज़ :

ऑटिस्टिक बच्चों के सामने रोजमर्रा के जीवन में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने का है लक्ष्य: श्रीधर

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:55 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

पणजी, 25 जनवरी निर्देशक श्रीधर बीएस का कहना है कि उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''इन आवर वर्ल्ड'' का मकसद ऑटिस्टिक (स्वीलन) बच्चों के प्रति समाज के भेदभाव पर प्रकाश डालने के साथ ही इस परिस्थिति में बच्चों के साथ सामान्य बातचीत को लेकर जागरूकता पैदा करना है ताकि उनके रोजमर्रा के जीवन में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 51वें संस्करण के दौरान तीन ऑटिस्टिक बच्चों के जीवन को पेश करने वाली इस फिल्म को गैर फीचर श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म के माध्यम से बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाया गया है।

51 मिनट अवधि की इस फिल्म में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (एएसडी) को समझने के लिए अभिभावकों और चिकित्सकों के साक्षात्कार शामिल किए गए हैं।

श्रीधर ने कहा कि जब उनके बच्चों को पियानो सिखाने वाले शिक्षक ने विशेष बच्चों को संगीत सिखाने का जिक्र किया तो सबसे पहले वह ऐसे बच्चों पर संगीत के प्रभाव को समझना चाहते थे।

उन्होंने कहा, '' हमें उनके जीवन को दुनिया के सामने लाने की जरूरत है ताकि लोग समाज के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण उनके समक्ष पेश आने वाली दिक्कतों को समझ सकें।''

इसके बाद श्रीधरन ने ऑटिस्टिक बच्चों को लेकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का निर्णय लिया।

निर्देशक ने 2019 में मुंबई में रहने वाले ऑटिस्टिक बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों और चिकित्सकों से साक्षात्कार शुरू किया।

स्वालीनता (ऑटिस्टिक) विकास से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जो बातचीत करने और दूसरे लोगों से जुड़ने की क्षमता को कम कर देती है।

ऑटिज्म तंत्रिका तंत्र पर असर करता है और प्रभावित व्यक्ति की बुद्धि, भावनात्मक, सामाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से असर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह