लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर को पांच प्रतिशत से नीचे लाना है लक्ष्य : जैन

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 मई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार तब तक निश्चिंत नहीं होगी जब तक कि संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से नीचे नहीं आ जाती।

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 28 हजार से नीचे आकर करीब 12,500 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी जो कि अब 19 प्रतिशत से भी नीचे पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में आई कमी के बावजूद हम आराम से नहीं बैठ सकते। सरकार तब तक निश्चिंत नहीं होगी जब तक कि संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से नीचे नहीं आ जाती और नए मामलों की संख्या घटकर 3000-4000 से कम नहीं हो जाती।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उम्मीद जताई थी कि राजधानी में कोविड-19 महामारी की भयावह लहर का पीक जा चुका है, हालांकि लॉकडाउन के नियमों में अभी किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, परंतु टीके की खुराक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की पिछली लहर में अस्पतालों में करीब 9500 बिस्तरों पर मरीज थे, लेकिन इस बार यह संख्या 22 हजार से भी अधिक रही है।

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर भी स्थिति में सुधार आया है, लेकिन अभी भी करीब 20 हजार बिस्तर कोविड के मरीजों से भरे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध है इसलिए कोरोना जांच की संख्या में कमी आई है।

जैन ने बताया कि राजधानी में प्रतिदिन करीब 80 हजार नमूनों की कोविड-19 जांच की जा रही है जो कि पहले करीब एक लाख थी।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 12,481 नए मामले सामने आए जो कि 14 अप्रैल के बाद सबसे कम है। कोरोना संक्रमण की दर भी घटकर 17.7 प्रतिशत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos