लाइव न्यूज़ :

घर छोड़कर गई लड़की दिल्ली पुलिस की मदद से परिवार से मिली

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून पढ़ाई को लेकर अपनी मां की लगातार डांट से परेशान होकर 12 वर्षीय लड़की दक्षिण दिल्ली के अपने घर से चली गई लेकिन दिल्ली पुलिस की मदद से वह अपने परिवार से मिल गई।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की दिल्ली से एक ट्रेन से उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंच गई। मामला सामने तब आया जब लड़की की मां ने 18 जून को संगम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के पास मोबाइल फोन था लेकिन फोन बंद है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले दिन लड़की की मां ने सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) जय सिंह को बताया कि उन्हें शांति देवी नाम की महिला ने फोन करके बताया कि उन्हें उनकी बेटी इटावा रेलवे स्टेशन पर मिली है।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, “ हमारी टीम इटावा पहुंच गई लेकिन महिला का फोन बंद आ रहा था। तकनीकी सहायता और स्थानीय लोगों की मदद से हमारी टीम ने शांति देवी का पता लगा लिया।”

उन्होंने कहा कि टीम शांति देवी के घर पहुंची और 20 जून को लापता लड़की को बरामद कर लिया। डीसीपी ने बताया कि जब देवी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की उन्हें इटावा रेलवे स्टेशन पर मिली थी और वह उसे अपने साथ घर ले आई थी और उसकी मां को इसकी सूचना दे दी थी। ठाकुर ने बताया कि उनका फोन पुराना है, इसलिए बंद हो गया था।

उन्होंने बताया, “लड़की ने कहा कि उसने अपना घर इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह एक टिकटॉक स्टार बनना चाहती थी और उसकी मां उसे पढ़ाई को लेकर डांटती थी। फिर उसने दिल्ली से ट्रेन पकड़ी और इटावा पहुंची लेकिन वह डर गई और देवी के साथ उनके घर चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां