लाइव न्यूज़ :

बिन ब्याही मां बनी युवती ने पुलिस से इंसाफ की गुहार की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:39 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 19 जून पलामू जिले में बिन ब्याही मां बनी 23 वर्षीया एक स्नातकोत्तर युवती ने अपने हक के लिए जिला पुलिस से इंसाफ की गुहार की है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला पाण्डु थानाक्षेत्र के एक गांव का है जहां स्नातकोत्तर की पढाई कर रही एक छात्रा एक युवक के प्रेम जाल में फंस कर डेढ़ वर्ष पूर्व मां बन गई और अब युवक उसे अपनाने से इनकार कर रहा है।

गुरुवार को आरोपी युवक मिथिलेश कुमार के चाचा भगतु पाल, उसकी पत्नी ललिता देवी और उनके बेटे अमृत पाल ने युवती के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है।

युवती के परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व इस घटना की सूचना देने पाण्डु थाना पहुंची पीड़िता को पुलिस ने डांट कर भगा दिया था, तब विवश होकर उसने जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार को लिखित शिकायत की जिसके आधार पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश पाण्डु के थानेदार को दिया है ।

फिलहाल पीड़िता मेदिनीनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय नेता राजीव कुमार के आवास पर रहकर इंसाफ की बाट जोह रही है । युवती के अनुसार ट्यूशन पढने के दौरान उसका अपनी सहेली के चचेरे भाई मिथिलेश कुमार से प्रेम हुआ और उससे शारीरिक संबंध भी बने, जिससे पैदा हुआ उसका अपना डेढ़ साल का एक बच्चा है ।

उसने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग 2017 से शुरू हुआ और अक्तूबर 2019 को बगैर शादी के वह मां बन गई। प्रारंभ में मिथिलेश शादी के लिए तैयार था, मगर जैसे ही वन विभाग में उसकी नौकरी लगी, वह शादी से मुकर गया ।

इस मामले में महिला थाना में मिथिलेश के विरुद्ध शिकायत दर्ज हुई और वह छह माह जेल में था, बाद में सुलह होने पर इस शर्त पर वह जेल से निकला कि वह युवती को अपना लेगा, मगर जेल से बाहर आते ही एक बार फिर वह शादी करने से मुकर गया ।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है और शीघ्र ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन