लाइव न्यूज़ :

युवती को दबंगों ने जलाया, लगभग एक माह बाद मामला दर्ज, पुलिस मान रही संदिग्‍ध

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:19 IST

Open in App

भदोही (उप्र), ए‍क दिसंबर जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में 21 साल की एक युवती को कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मिट्टी का तेल डालकर जलाए जाने का मामला सामने आया है। पचास प्रतिशत जली अवस्‍था में लड़की का एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 23 अक्‍टूबर की है लेकिन इसमें लगभग एक माह बाद एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि जलने के इतने दिनों बाद घटना की सूचना देकर मामला दर्ज कराने से घटना को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पुलिस को कथित घटना के बारे में पहले कहीं से कोई सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों ने कहा कि परिवार का आरोप है कि दबंग आरोपी अस्‍पताल पहुंचकर उन्हें धमकाते थे जिससे उन्होंने तहरीर बहुत देर से दी और देर से मामला दर्ज हुआ।

गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक के. के. सिंह ने बताया कि युवती का इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में किए जाने की बात परिवारवालों ने बताई है, पर इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

उन्होंने बताया जिस दिन मामला दर्ज किया गया, उसी दिन पूरी घटना के बारे में परिजनों ने जानकारी दी जबकि सिर्फ एक फोन से भी घटना की जानकारी पुलिस को दी सकती थी।

सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 अक्‍टूबर को रात लगभग बारह बजे निर्मला देवी के घर में उसके पड़ोसी विकास, अखिलेश, राम प्रसाद, सियाराम और बिन्दा देवी गलत नीयत से घुस गए तथा उसे पकड़कर उसपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे उसे एक कमरे में बंद कर भाग गए।

थाना प्रभारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि बुरी तरह जलने से चीख रही युवती की आवाज़ से आसपास के लोगों ने वहां पहुँचकर उसे बाहर निकाला तथा वे पहले उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहाँ से उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

उन्‍होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि महिला के इलाज के दौरान दबंग आरोपी अस्पताल पहुँचकर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। अकेली बेटी के साथ रहने वाली उसकी मां ने मुंबई से अपने पति को 27 नवंबर को बुलाया और बेटी के साथ हुई घटना के संदर्भ में 29 नवंबर को मामला दर्ज कराया।

सिंह ने बताया इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पचास प्रतिशत तक जली युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया