लाइव न्यूज़ :

हजारीबाग में आदिम जनजाति ‘बिरहोर’ की लड़की ने पहली बार 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:28 IST

Open in App

हजारीबाग, तीन अगस्त झारखंड के हजारीबाग जिले में आदिम जनजातियों में शामिल ‘बिरहोर’ के कुल 36 टांडों (बस्तियों) में पहली बार कोई लड़की 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह उपलब्धि सोलह वर्षीय पायल बिरहोर ने प्राप्त की है।

हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने कहा कि पायल बिरहोर द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करना बिरहोर जनजाति के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस जनजाति में अब तक सिर्फ तीन लोगों के हाईस्कूल (10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होने और एक के स्नातक होने की जानकारी उपलब्ध है।

उपायुक्त ने बताया कि हजारीबाग में बिरहोर जनजाति के कुल 36 टांडे हैं और जनजाति के अधिकतर लोग शिकार आदि से जीवन यापन करते हैं।

झारखंड शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को जारी किए गए।

आनंद ने बताया कि पायल बिरहोर ने पढ़ाई में अत्यधिक रुचि दिखायी और अब इंटर (12वीं) की शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए उसे प्रोत्साहित किया जायेगा।

वहीं, पायल ने बताया कि उसकी पढ़ाई में बहुत रुचि है और हजारीबाग में बिरहोर जनजाति के सभी 36 टांडों में पहली बार हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर वह खुश है।

गौरतलब है कि हजारीबाग में बिरहोर जाति के करीब 11 हजार लोग रहते हैं। इसके अलावा पलामू और सिंहभूम में भी बिरहोर आदिम जनजाति के लोग निवास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां