लाइव न्यूज़ :

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 12:03 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 दिसंबर नोएडा में 19 वर्षीय एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी सफक नामक युवक से दोस्ती हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि सफक ने एक दिन नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एक होटल में युवती को बुलाया तथा उसे पेय पदार्थ में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ देने के बाद उसका बलात्कार किया।

प्रवक्ता ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका कथित रूप से बलात्कार किया। युवती ने कहा कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब उसने आरोपी के परिजन से इस बात की शिकायत की, तो उन्होंने भी सफक का साथ दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी