लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी युवतियों को भारत भेजकर देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:05 IST

Open in App

इंदौर, 24 नवंबर बांग्लादेशी युवतियों को मानव तस्करी के जरिये भारत भेजकर उन्हें देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने इसके सरगना और आठ सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, गुजरे 10 साल में यह गिरोह बहुत बड़ी तादाद में बांग्लादेशी युवतियों को अवैध तौर पर सरहद पार कराते हुए देह व्यापार के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेज चुका है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सरगना की पहचान बांग्लादेशी नागरिक मामून हुसैन (41) के रूप में हुई है। इन दिनों वह मुंबई में रह रहा था।

उन्होंने बताया, ‘‘मामून ने करीब 25 साल पहले किशोरावस्था में भारत आने के बाद विजय दत्त के फर्जी नाम से राशन कार्ड बनवा लिया था। राशन कार्ड के बूते उसने इसी फर्जी नाम से आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र और पासपोर्ट तक बनवा लिया था।’’

बागरी के मुताबिक, मामून की बांग्लादेश में रहने वाली पत्नी भी उसके गिरोह में शामिल है और वह एक गैर सरकारी संगठन से जुड़ी होने का दिखावा करते हुए अनाथ, बेसहारा और जरूरतमंद युवतियों को भारत में घरेलू काम-काज से जुड़ा रोजगार दिलाने के बहाने जाल में फंसाती है। उन्होंने बताया, ‘‘गुजरे 10 साल में ऐसी हजारों बांग्लादेशी युवतियों को मामून के गिरोह ने अवैध रूप से सरहद पार कराते हुए भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेजा और देह व्यापार में धकेल दिया।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामून ने अलग-अलग शहरों के दलालों को अपने गिरोह से जोड़ रखा था जो देह व्यापार में धकेली गईं बांग्लादेशी युवतियों को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में ग्राहकों के पास भेजते थे।

उन्होंने बताया कि मामून भारत में भी एक महिला से ब्याह रचा चुका है और वह विजय दत्त की अपनी फर्जी पहचान के बूते कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में बरसों से धूल झोंक रहा था।

बागरी ने बताया कि युवतियों की मानव तस्करी और देह व्यापार से मिलने वाली रकम को मामून हवाला के जरिये बांग्लादेश भेजता था। उन्होंने बताया कि मामून के अलावा उसके गिरोह के आठ सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं