लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2022 17:24 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की जिस भावना को हम जीते आए हैं वो विचार इस लोगो और थीम में दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉन्च किए गए जी20 के लोगो में कमल के फूल पर पृथ्वी हैलोगो में कमल के फूल में सात पत्तियां हैं जो साथ महाद्वीप को दर्शाती हैंपीएम मोदी ने कहा- G20 लोगो में कमल का प्रतीक आशा का प्रतिनिधित्व करता है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया। जी20 के लोगो में कमल के फूल पर पृथ्वी है। लोगो में कमल के फूल में सात पत्तियां हैं जो साथ महाद्वीप को दर्शाती हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि G20 का ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है। ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की जिस भावना को हम जीते आए हैं वो विचार इस लोगो और थीम में दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा, इस लोगों में कमल का फूल भारत की पौराणिक धरोहर है। यह हमारी आस्था, हमारी बौद्धिकता को चित्रित करती है। उन्होंने कहा, G20 लोगो में कमल का प्रतीक आशा का प्रतिनिधित्व करता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज विश्व में भारत को जानने की, भारत को समझने की एक अभूतपूर्व जिज्ञासा है। आज भारत को एक नए आलोक में अध्ययन किया जा रहा है। हमारी वर्तमान समफलताओं का आकलन किया जा रहा है। हमारे भविष्य को लेकर अभूतपूर्व आशाएं प्रकट की जा रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत एक ओर विकसित देशों से घनिष्ठ रिश्ते रखता है और साथ ही विकासशील देशों के दृष्टिकोण को भी अच्छी तरह से समझता है, उसकी अभिव्यक्ति करता है। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास रहेगा कि विश्व में कोई भी फर्स्ट वर्ल्ड या थर्ड वर्ल्ड न हो, बल्कि केवल वन वर्ल्ड हो। आपको बता दें कि भारत जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा, जिसका कार्यकाल एक साल रहेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीG20
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया