अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत बढ़ी है : अध्ययन

By भाषा | Updated: July 18, 2021 00:05 IST2021-07-18T00:05:24+5:302021-07-18T00:05:24+5:30

The frequency of cyclones in the Arabian Sea increased by 52 percent between 1982 and 2019: Study | अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत बढ़ी है : अध्ययन

अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत बढ़ी है : अध्ययन

नयी दिल्ली, 17 जुलाई अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत और उसके पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत गंभीर चक्रवातों की आवृत्ति 150 प्रतिशत बढ़ी है। एक हालिया अध्ययन में यह कहा गया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में इसी अवधि में आने वाले चक्रवातों की आवृत्ति में कुछ कमी आयी है।

अध्ययन के सह-लेखक एम. के. रॉक्सी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात की घटनाओं में वृद्धि काफी हद तक समुद्र के बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे उसम के कारण है।

उन्होंने कहा, ‘‘अरब सागर में चक्रवातों की संख्या में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, बहुत गंभीर चक्रवातों की संख्या में 150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, 1982 से 2019 के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की संख्या में आठ प्रतिशत की कमी आयी है।’’

यह अध्ययन मेघा देशपांडे, विनीत कुमार सिंह, मानो क्रांति गांधी, एम. के. रॉक्सी, आर. एमैनुएल और उमेश कुमार ने की है।

रॉक्सी ने बताया कि पिछले दो दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की अवधि में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बेहद गंभीर चक्रवातों की अवधि में 260 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लेकिन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की अवधि में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The frequency of cyclones in the Arabian Sea increased by 52 percent between 1982 and 2019: Study

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे