लाइव न्यूज़ :

महामारी से लड़ने के लिए तैयार ढांचे को अधिकांश आबादी के टीकाकरण तक बचाकर रखा जाए: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 मई चिकित्सा क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए तैयार चिकित्सा ढांचे को तब तक ऐसे ही रखना चाहिए जब तक अधिकांश आबादी का टीकाकरण नहीं हो जाता।

उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार रहने के लिहाज से इस ओर ध्यान देने की जरूरत बताई।

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष (अनुसंधान और नीति) प्रोफेसर डी प्रभाकरण ने कहा कि शहरी इलाकों में दूसरी लहर का प्रकोप कम हो रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड के मामूली और हल्के लक्षण वाले रोगियों को दूर-चिकित्सा पद्धति से घर पर ही आसानी से सहायता प्रदान की जा सकती है और यह तरीका कारगर हो सकता है। उन्होंने स्थानीय समुदायों में कार्यकर्ताओं को इस दिशा में प्रशिक्षित करने को भी उपयोगी बताया।

प्रोफेसर प्रभाकरण ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ग्रामीण आबादी की देखभाल करते समय हमें तीसरी लहर के लिए भी तैयार होना चाहिए। महामारी से मुकाबले के लिए जो ढांचा तैयार किया गया है, उसे कम से कम तब तक बचाकर रखना चाहिए जब तक बड़ी आबादी को टीका नहीं लग जाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्वास्थ्य कर्मियों की भी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos