लाइव न्यूज़ :

सुरंगों, ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शत्रुता का सबूत है: राय

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भूमिगत सुरंगों एवं ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पड़ोसी देश की शत्रुता का सबूत है।

राय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीमा के पास ‘‘अनिश्चितता’’ का माहौल है, क्योंकि सीमा पार से संघर्ष विराम समझौतों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है।

राय ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘भारत को नुकसान पहुंचाने के मकसद से घुसपैठ और आधुनिक हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पड़ोसी देश शत्रुता की भावना से यह साजिश रच रहा है। घातक हथियार भेजने में इस्तेमाल होने वाली सुरंगों और ड्रोनों का पता चलना उसकी शत्रुता का सबूत है।’’

राय ने दुर्गम भूभाग और खराब मौसम के बावजूद सीमाओं की रक्षा करने और ऐसी सभी प्रतिकूल गतिविधियों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसी महत्वपूर्ण आधिकारिक कार्य की वजह से समारोह में नहीं आ सके इसलिए गृह राज्य मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बीएसएफ शिविर में परेड कार्यक्रम दो घंटे से अधिक देरी से आरंभ हुआ।

बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना ने समारोह में कहा कि बल देश को आश्वासन दे सकता है कि वह भारत की सीमाओं का उल्लंघन करने के राष्ट्र विरोधी तत्वों के हर प्रयास को नाकाम कर देगा।

उन्होंने हाल ही में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संचालित कई अभियानों का उल्लेख किया जहां जवानों ने घुसपैठियों को मार गिराया, जमीन के अंदर सुरंगों का पता लगाया और हथियार लेकर आने वाले ड्रोनों या मानवरहित हवाई यानों को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में आतंकवादियों को भेजने तथा हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने के सभी प्रयासों को प्रभावी तरीके से नाकाम कर रहा है।

समारोह में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, रॉ प्रमुख सामंत गोयल और गृह तथा रक्षा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बीएसएफ की स्थापना एक दिसंबर, 1965 को की गई थी। बीएसएफ मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं