लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन के दौर मारे गए किसानों के ‘स्मारक’ के लिए नींव रखी गयी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:17 IST

Open in App

गाजियाबाद, सात अप्रैल केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा पर स्थित प्रदर्शन स्थल पर ‘शहीद स्मारक’ की नींव रखी है।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने दावा किया कि सामाजिक कार्यकर्ता ‘‘कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मारे गए 320 किसानों’’ के गांवों से स्मारक के लिए मिट्टी लेकर आए।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के गांवों से एकत्रित मिट्टी भी प्रदर्शन स्थल पर लाई गई। इस प्रदर्शन स्थल पर बीकेयू नेता राकेश टिकैत और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने मंगलवार को स्मारक के लिए नींव रखी थी। बाद में इस स्मारक को स्थायी तौर पर बनाया जाएगा।

हालांकि, गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने कहा कि ‘शहीद स्मारक’ के लिए नींव ‘‘महज सांकेतिक तौर पर रखी गयी है न कि स्थायी रूप से।’’

बीकेयू ने बताया कि 50 सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक समूह सभी राज्यों से मिट्टी लेकर आया है और ‘मिट्टी सत्याग्रह यात्रा’ भी निकाली गई। प्रदर्शन स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, चंद्र शेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकुल्लाह खान के गांवों से भी मिट्टी लायी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह